मंदसौर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा वन महोत्सव का आयोजन

मंदसौर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय द्वारा वन महोत्सव का आयोजन

मंदसौर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय ने 8 जुलाई 2022 को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मंदसौर विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति ब्रिगेडियर (डॉ.) भरत सिंह रावत एवं विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। कृषि संकाय की छात्राओं द्वारा वन संरक्षण विषय पर  रंगोली का बना कर सभी मुख्य अथितियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रावत ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में गुलमोहर ,जामुन, पीपल, नीम करी पत्ता, अर्जुन व अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए तथा इसके साथ ही मनुष्य जीवन में पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के आयोजक कृषि संकाय के निर्देशक प्रोफेसर आर सी वर्मा द्वारा भी पौधरोपण किया गया। डॉ वर्मा ने वनमहोत्सव मनानें और पौधारोपण की आवश्यकताओं के साथ साथ विभिन्न पौधे जैसे कि फल, औषधि पौधे और सुगंधित पौधों का महत्व भी बताया। इसी कार्यक्रम के अवसर पर कृषि संकाय के सभी सदस्य एवं कृषि छात्रों ने पौधारोपण किया। विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस वन महोत्सव के दौरान कृषि संकाय ने दो सौ से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे करीब 2500 वर्ग मीटर में लगाए। कार्यक्रम को सफल बनाने लिए कृषि संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रगति निगम, डॉ. रीना रावत, डॉ. सौरभ दीक्षित, डॉ. मुकेश कुमार धाकड़, डॉ. आशीष द्विवेदी, डॉ. शेषनाथ मिश्रा, डॉ. स्नेहा देशमुख, डॉ. राघवेंद्र तिवारी, श्री हेमंत कुमार वर्मा, विशाल सरसैया, मनोज कुमार अहिरवार, वैराग्य नारायण, श्रीमती ममता व्यास, राहुल आसके, दीपक यादव, सूर्य भानु प्रताप सिंह, राहुल पाटीदार एवं राहुल प्रजापति आदि का खास योगदान रहा ।